सोनीपत व सीआईएफ चंडीगढ़ की टीम फाइनल में पहुंची

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का आज चौथा दिन यह प्रतियोगिता चौरी बेलहा पीजी कॉलेज तरवा के मैदान पर आयोजित की जा रही है आज मैच का सेमीफाइनल मैच खेला गया।
सेमीफाइनल मैंच साईं सोनीपत हरियाणा तथा यूंपी लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें अपने आप को पूरी ताकत लगा रही थी जिसमें लखनऊ ने एक गोलमार दर्शकों का हौसला बुलंद कर दिया वही साईं सोनीपत ने भी 10 मिनट के अंदर एक गोल कर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा फिर 5 मिनट के बाद साईं सोनीपत में एक गोल औरमार कर दो गोल से विजयी रहा और फाइनल में अपना टिकट पक्का कर लिया वही दूसरा मैच उत्तर प्रदेश पुलिस तथा सीआई एफ चंडीगढ़ के बीच खेला गया लंच के पहले तक दोनों टीम में कोई गोल नहीं कर सकी लंच के बाद लखनऊ ने एक गोल दाग टीम इसके बाद चंडीगढ़ की टीम करो मरो पर तैयार हो गई और उसने भी 15 मिनट बाद एक गोल दाग दिया दोनों टीम बराबर होने के बाद दोनों टीमों का ट्राई बेकर हुआ ट्राई बेकर में भी दोनों टीम में कुछ समय तक बराबर रहे इसके बाद सीआईएफ चंडीगढ़ ने लास्ट में एक गोल दाग जीत अर्जित कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया ।आज के मुख्य अतिथि के रूप में भाजा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, आजाद अरिमर्दन, कमला कांत राजभर, सुधीर कुमार सिंह, सोनू सिंह रहे। आये तिथियों का खेल आयोजन प्रभाकर सिंह ने आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *