तालाब में तब्दल फूलपुर विद्युत उपकेंद्र

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बारिश के महीनें में फूलपुर विद्युत उपकेंद्र तालाब में तब्दील हो जाता है। वर्षों से चली आ रही यह समस्या उच्चाधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी जस की तस बनी हुई है जिसके चलते कभी भी करोड़ों के उपकरण नष्ट हो सकते हैं।
उपकेंद्र के आस पास भवन निर्माण होने के साथ-साथ जल निकासी के बने नाले विलुप्त हो गए जिसके चलते हर साल 4 महीनें उपकेंद्र तालाब में तब्दील हो जाता है। तालाब में तब्दील उपकेंद्र पर क्षेत्रीय लोगों का छोड़िए कर्मचारी और अधिकारियों का उपकेंद्र पर पहुंचना टेढ़ी खीर साबित होता है। दो दिन की वर्षा ने पुनः एक बार पूर्व के वर्षों की याद ताजा कर दी और वर्तमान समय में बिद्युत समाधान सप्ताह के रूप में बिद्युत उपभोक्तावो की समस्या के लिए लगाए गए कैम्प का स्थल बदलकर सुदनीपुर ग्राम पंचायत में बने तहसील बिद्युत सब स्टेशन प्रांगण में समाधान सप्ताह के रूप में उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण किया जा रहा है परंतु बिद्युत उवभोक्ता अपनी समस्यायों को लेकर बिद्युत सब स्टेशन के प्रांगण में गन्दे पानी के बीच कार्यालय पहुंच रहे हैं। जल जमाव से बड़ा ट्रांसफार्मर भी जल चुका है। परंतु आज तक जल निकासी की समुचित ब्यवस्था नहीं की जा सकी जिससे उपकेंद्र प्रांगण तालाब में तब्दील रहता है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *