पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में कड़ाके की ठंड, गलन और घने कोहरे के बीच बाजार क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों और राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
सगड़ी तहसील के अंतर्गत बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र तथा नगर पालिका की प्रमुख बाजारें गुलवा गौरी, नसीरपुर, जैगहां बाजार, विन्दवल, जयराजपुर, पटवध सरैया, श्रीनगर (सियरहां), बनकट, आजमपुर सहित आसपास के चट्टी-चौराहे पूरी तरह अलाव से वंचित नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ठंड और गलन लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे बाजार आने-जाने वाले ग्रामीण, दुकानदार, मजदूर और राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी बाजार या सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सभी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
रिपोर्ट-बबलू राय