ऊंजी में सफाईकर्मी न होने से लगा गंदगी का अम्बार

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ऊजी ग्राम सभा में सफाई कर्मचारियों की तैनाती न होने से गंदगी का अंबार है। यहां चार वर्ष से स्थाई तैनाती नहीं हो सकी। ग्रुप बनाकर छः माह में नाममात्र सफाई होती है। इस ग्राम सभा में जुगाड़ के सहारे तैनाती की पोल खुल रही है जो शासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है।
ऊजी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, विद्यालय के अलावा ऊजीगोदाम बाजार भी है। पूर्व में आबादी के हिसाब से यहां तीन सफाईकर्मियों की तैनाती होती थी। तकरीबन चार वर्ष से यहां स्थाई सफाईकर्मियों की तैनाती ही नहीं हो सकी। जब कभी भी ग्राम प्रधान के साथ नागरिकों ने मांग की तो कागजों में तैनाती हुई लेकिन तीसरे ही दिन जुगाड़ के सहारे दूसरे गांवांे में डयूटी लग गई। सफाई कर्मियों के न रहने से परिषदीय विद्यालय के आसपास गंदगी रहती ही है। पंचायत भवन पर भी वही हालत है। पानी निकासी के लिए बने नाले भी साफ नहीं हो पाते हैं। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान द्वारा मजदूरों को लगाकर सफाई कराई जाती है। सफाई कर्मियों को लेकर व्यवस्था पर ही सवालिया निशान है। ब्लाक के हर ग्राम पंचायत मंे आबादी के हिसाब से जब तैनाती है तो यहां क्यों नहीं। तैनाती होते ही दूसरे दिन दूसरे गांवों में कैसे ड्यूटी करने लगते हैं। ग्राम प्रधान रविन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि मामले को लेकर कई बार कहा गया। ब्लाक पर पत्रक भी दिया गया परंतु नतीजा शिफर ही है। विभाग यहां केवल कागजों में ही तैनाती कर रहा है जबकि सफाई व्यवस्था दयनीय है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *