स्व.रमाशंकर सिंह की स्मृति में मेधावियों को दी गयी स्कालरशिप

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज कोयलसा में, क्षेत्र के मालवीय कहे जाने वाले रमाशंकर सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। रमाशंकर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढाकर विधिवत श्रद्धांजली दी गयी। तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम के बीच स्कूल की छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधान में मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.नितिन सिंह ने मुख्य अतिथि एवं व्यवस्थापक अभिनव कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या आशा सिंह ने भी मुख्य अतिथि को फूल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ.रामअचल सिंह, पूर्व कुलपति अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, ने कहा कि यह क्षेत्र रमाशंकर सिंह का हमेशा ऋणी रहेगा। शिक्षा की अलख जगाने के लिए उनके द्वारा अनेक स्कूल कालेज की स्थापना की गयी, जो आज बड़े ही सफलता से संचालित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ.धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्राचार्य उदय प्रताप कालेज वाराणसी ने कहा कि क्षेत्र जिन्हें मालवीय के रूप में जानता है, मैं ऐसे महापुरुष की सराहना करता हूं। जिनकी बदौलत यह क्षेत्र, शिक्षा जगत में अपनी एक अनोखी पहचान बनाए हुए है। प्रबंधक डॉ.नितिन सिंह ने कहा कि रमाशंकर सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जो एक गर्व का विषय है। इस क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा के बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के सर्वाेत्तम पदों पर आसीन होकर अपना और क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
रमाशंकर सिंह की स्मृति में योगि सम्राट ब्रम्हर्षि देवरहा बाबा स्मृति स्कालरशिप योजना द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या आशा सिंह ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्या दुर्गावती सिंह, आशा सिंह, अर्चना सिंह, जागृति सिंह, श्रीराम पाण्डेय, कैलाश नरायन सिंह, राधेश्याम सिंह, शैलेश कुमार राय, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, माया सिंह, रूचि सिंह, सारिका पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय, रीना वर्मा, माधुरी सिंह, अनीता सिंह, सरिता यादव, मोती यादव, प्रवीन कुमार राय, सुनील सिंह, देवेन्द्र यादव, हिमांशु उपाध्याय, अमित कुमार पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, संगम पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन हरिसेवक पांडेय ने किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *