मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवक घायल, कार क्षतिग्रस्त

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास एक कार खड़े ट्रक में घुस गयी। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दूसरी दुर्घटना में एक कार ट्रक से टकरा गयी जिसमें सवार बाल-बाल बच गये।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर बॉर्डर के करीब कंजहित के बरडीहा मोड़ के पास एक स्विफ्ट कार नेशनल हाईवे-233 पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई जिसमें दो युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार की रात हुई। उपरोक्त स्थान पर ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हुआ था कि वाराणसी की ओर जा रही स्विफ्ट कार सीधे-सीधे ट्रक में जा घुसी। जिसमें ग्राम खुटौली थाना फूलपुर के 19 वर्षीय डब्बू राजभर पुत्र तेजू राजभर और 22 वर्षीय रंजीत राजभर पुत्र प्रेम शंकर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और किसी प्रकार वाहन से बाहर निकाल कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया जहां उनका उपचार किया गया। स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
इसी क्रम में रविवार को प्रातः 6 बजे के करीब देवरिया निवासी बैजनाथ मिश्रा पुत्र गोपाल मिश्रा देवरिया से वाराणसी की ओर जा रहे थे। उनकी अर्टिगा कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बैजनाथ के मुताबिक वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार को काफी नुकसान पहुंचा है उसका भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *