महिला को बेहोश कर आभूषण समेत उठा ले गये नगदी

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर मे घुस कर एक महिला को बेहोश कर ज़ेवर नगदी लेकर फरार हो गये।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में शेफ़ा पत्नी नोमान अपने दस साल के बच्चे के साथ रोज की तरह सो रही थी पहले से घात लगाए चोरों ने महिला को बेहोश करके तथा महिला को घायल कर उसके हाथ और गले मे रस्सी बांध दी और महिला के गले से एक हार और कान में सोने की बाली निकल लिया और कबाट खोलकर उसमे रखे 3 बुंदा और झुमकी कुछ नगद लेकर फरार हो गये महिला को जब कुछ होश आया तो अपने 10 साल के बच्चे को हाथ से एसारा कर जगाया औऱ बच्चा जाकर अपने दादा को जगाया औऱ दादा ने शोर मचाया आस पास के लोग एकत्र हो गये घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस पहुंच कर महिला की हालात खराब देख रात को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह 10 बजे महिला को होश आया और पुनः बेहोश की हालत में आ गयी पुलिस इस मामले को लेकर छान बीन में लगी है। इस चोरी की घटना से आस पास के लोगों में दहशत ब्याप्त है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *