ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन से शोक

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा छज्जोपट्टी के प्रधान सुभाष चंद्र 45 वर्ष की शनिवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उक्त गांव के ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र 2002 से 2007 तक जिला पंचायत सदस्य रहे। वर्तमान में वह छज्जोपट्टी गांव के प्रधान थे। गांव के पास ही चकिया बाजार में उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी थी। परिजनों के मुताबिक वह शाम को दुकान पर बैठे थे। अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और पवई स्थित प्रावेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां हालत में कुछ सुधार हुआ। चिकित्सक ने कहा कि बड़े अस्पताल में दिखा दें। परिजन उन्हें शाहगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इनके पास एक पुत्र व एक पुत्री हैं। वहीं पत्नी कुसुम देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पढ़ाई के दौरान ही बच्चों के ऊपर से पिता का साया हटने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट- नरसिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *