आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के डीजी एसएन सावत द्वारा विद्युत चोरी निरोध पुलिस थाना की जांच की गई। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने सहकर्मियों के साथ मौजूद रहें। डीजी एसएन सावत ने विजिलेंस विभाग द्वारा की गई कार्रवाईयों एवं थाना के रिकार्डों की जांच की, जिसमें उन्हें सब कुछ सही मिला। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डिस्काम वाराणसी राघवेन्द्र कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी प्रभारी ईश्वर चन्द प्रधान, विजिलेंस प्रभारी राकेश सिंह यादव, जेई मनोज कुमार सिंह, रामकेवल भारती, अशोक सिंह, राजित राम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार