छेड़खानी का आरोपी गया जेल

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते सात सितम्बर को थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने शिकायत की कि वह अपने घर के बगल में गांव की दुकान पर समान लेने गयी, थी। सीबू खां पुत्र साहे आलम ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी दी। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को सीबू खां पुत्र साहे आलम को बागबहार से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-नरसिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *