बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना के गहजी गांव निवासी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी पुत्र स्व.रामप्रसाद चतुर्वेदी का आरोप है कि अपनी पुस्तैनी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए मैं तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठा हूं। लेकिन 2 बजे तक कोई भी स्थानीय अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया।
श्री चतुर्वेदी का आरोप है कि मेरी पुस्तैनी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग और मनबढ किस्म के लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कई बार तहसील दिवस से लेकर जिला अधिकारी से की गई लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं किया गया। अगर मेरी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो 24 घंटे के पश्चात मेरे द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल और कानूनगो मेरे विपक्षियों से मिले हुए हैं जिसके चलते मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं तहसील परिसर में आमरण अनशन करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त करूंगा।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ द्वारा अनशन का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि तहसील के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, इन्हें जनता के दुःख से कुछ लेना देना नहीं है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह