त्यौहारों पर शांति व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी त्योहार विश्वकर्मा पूजा, दुर्गापूजा, दशहरा तथा चेहल्लुम को लेकर स्थानीय थाना परिसर में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई।
संभ्रांत लोगों से आगामी त्योहारों में शांति तथा सौहार्द कायम रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी। त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकन्ना है। हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि अमन में खलल डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित संभ्रांत लोगों से त्योहारों में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने चेहल्लुम पर निकलने वाले जुलूस के बारे में लोगों की परेशानियों को जाना।
अंजान शहीद प्रतिनिधि के अनुसार जीयनपुर थाने पर चेहल्लुम त्यौहार व विश्वकर्मा पूजा पर पीस कमेटी की बैठक हुई। कोतवाल ने दोनों समुदाय के लोगों से उनके त्यौहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चेहल्लुम त्यौहार पर आने वाली समस्याओं के विषय पर जानकारी मांगी। जीयनपुर कस्बा निवासी नेहाल मेंहदी ने त्यौहार के दौरान सुअर की समस्या की आवाज उठाई जिस पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सुअर पालकों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस देने के लिए जीयनपुर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय को निर्देशित किया। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने सभी से प्रेम व सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरिशंकर यादव, मंसूर अहमद, अलीम अहमद, फैसल अंसारी भोलू कुरैशी, सोनू सिंह, राजेंद्र यादव, पप्पू पाठक, शरफू प्रधान, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *