आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिब्ली नेशनल कॉलेज की वाणिज्य विभाग की बीकॉम द्वितीय वर्ष के कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 सितंबर को एवं एमकॉम प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 13 सितंबर को वाणिज्य विभाग में संपन्न होगी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद जावेद खान के अनुसार मौखिक परीक्षा का शेड्यूल महाविद्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. वी के सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राएं विश्वविद्यालय परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ के साथ अनिवार्य रूप से निर्धारित तिथि व समयानुसार विभाग में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव