लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मौलाना मोहम्मद अफज़ल आज़मी (हज ट्रेनर, आज़मगढ़) ने बताया कि हज अमाउंट की पहली किस्त 1,52,300 रुपये जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब यह पहली किस्त 25 अगस्त तक हज कमेटी के खाते में जमा कराई जा सकती है।
हज फार्म, पासपोर्ट, डिक्लरेशन फार्म, बयान हलफ़ी और पे-इन स्लिप अब 30 अगस्त तक स्टेट हज कमेटी को भेजे जा सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मौलाना मोहम्मद अफजल आजमी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सभी सीएचसी और अस्पतालों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि हज यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट और स्क्रीनिंग में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और उन्हें आसानी से बनाया जाय।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद