रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों मंे लापता है। स्वजनो ने तहरीर पुलिस को दी है। चड़ई गांव निवासी आरती देवी 29 वर्ष सोमवार को घर से निकली। लोगो ने सोचा किसी के घर गई होगी आ जायेगी। देर शाम वापस न आने पर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। काफी खोजबीन के बाद तहरीर पुलिस को दी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा