कम्प्यूटर कोर्स हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर स्थित तकनीकि शिक्षण संस्थान उमा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालोजी के निदेशक राकेंदु भूषण शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं को तकनीकि शिक्षा से आच्छादित करने के लिए सुनहरा अवसर दिया है। पिछड़े वर्ग के छात्र, छात्राएं कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स ओ-लेबल तथा ट्रिपल सी निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। इच्छुक छात्र, छात्रओं को महज हाईस्कूल, इंटर का प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास, आधार काड की छायाप्रति के साथ पांडेय बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकि ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र के विकास में छात्र, छात्राएं महती भूमिका निभा सकते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *