शिविर में की गयी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंतालपुर में मां वैष्णो ईंट भट्टा उद्योग पर श्रम पंजीयन व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया के डा. संतोष रहे। जिसमें ग्राम पंचायत कन्तालपुर की नारी संघ की महिलाओं, पुरुषों तथा मां वैष्णो ईंट भट्टा उद्योग पर काम करने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य शिविर में जांच व दवा उपलब्ध करवाया गया। उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य हैं निर्माण श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना। निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाना, बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना, दुर्घटना बीमा और अन्य लाभ प्रदान करना है। निर्माण श्रमिकों को बोर्ड के साथ पंजीकरण कराना आवश्यक है। बोर्ड निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाता है, जैसे कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं। बोर्ड निर्माण श्रमिकों को दुर्घटना बीमा प्रदान करता है। यह बोर्ड निर्माण श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाता है। गंभीर बीमारी सहायता योजना-पात्र श्रमिकों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत योजना के समतुल्य राशि की पूर्ण प्रतिपूर्ति की जाती है, जिसमें कोई अधिकतम राशि सीमा नहीं है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *