एसपी ने खोली एक दर्जन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक ने 12 अपराधियों के विरूद्ध उनकी हिस्ट्रीशीट खोलते हुए बताया कि हत्या, डकैती, लूट सहित हत्या व चोरी में संलिप्त रहें 12 अपराधियों के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गयी है, जिसमें थाना निजामाबाद से 6, थाना तहबरपुर से 2, थाना मेहनाजपुर से एक, थाना बरदह से एक, थाना जीयनपुर से एक व थाना रौनापार से एक अपराधी शामिल हैं।
एसपी श्री आर्य ने बताया कि अभियुक्त अली कदर पुत्र रजी अहमद हत्या के प्रयास, वकारन पुत्र सहीदुल्ला डकैती, अरशद पुत्र मुसीर अहमद, हत्या सहित डकैती, अरशद पुत्र नखडू हत्या सहित डकैती, अमजद पुत्र बदरूद्दीन हत्या सहित डकैती व जमशेद पुत्र एकलाख निवासीगण खुदादादपुर, निजामाबाद हत्या का प्रयास के मामले में संलिप्त हैं। इसी प्रकार अभियुक्त मृत्युंजय राय पुत्र गोकस राय निवासी मानिकपुर, थाना तहबरपुर लूटेरा, दुर्गेश यादव पुत्र फूलबदन यादव निवासी सोफीपुर, थाना तहबरपुर लूटेरा, आदर्श सिंह पुत्र स्व.उजागिर सिंह निवासी कुरेहरा तेज सिंह, थाना मेहनाजपुर हत्या का प्रयास, टुनटुन बनावासी पुत्र बुद्धू बनवासी निवासी जीवली, थाना बरदह डकैती सहित हत्या, रामचन्द्र यादव उर्फ सत्यम उर्फ मैकू पुत्र स्व.कन्हैया यादव निवासी भरौली, थाना जीयनपुर चोरी, सुभाष पटेल पुत्र रामबली निवासी हाजीपुर (झागरगंज), थाना रौनापार हत्या के मामले में वांछित हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *