आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना महाराजगंज पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का अनावरण किया। बीते 14 अगस्त को कम्पोजिट विद्यालय के तीन पंखे की चोरी हुयी थी। 28 अगस्त को जनसेवा केन्द्र सरदहां से साईकल चोरी हुयी थी। जिसके क्रम में थाना महाराजगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में अभियुक्त दिनेश पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम आराजी अमानी थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया था।
महराजगंज पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थी। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि उपरोक्त घटना करने वाला अभियुक्त चोरी की साइकिल को बेचने के लिये परशुरामपुर बाजार की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान की घेराबंदी कर अभियुक्त दिनेश पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम आराजी अमानी थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव