आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की भीड़ आती है। और डाक्टर को दिखाकर अपना इलाज कराती है। लेकिन वर्तमान समय में दूसरों को ठीक करने वाला अस्पताल में सामानों का टोटा पड़ गया है। जिससे मरीजों को बाहर से सामान मंगवाना पड़ रहा है।
वुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ लगी थी सभी लोग अपने-अपने डाक्टरों को दिखा रहे थे। वहीं आर्थो विभाग में काफी भीड़ देखने को मिली। तीमारदारों से पूछने पर पता चला कि अस्पताल में प्लास्टर कराने के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं है। यहां मरीजों का प्लास्टर तभी होगा जब वह बाहर से सामान खरीद कर लायेगें। बाहर से सामान लाने की बात पर बहुत से मरीज व तीमारदार आना कानी करने लगे तो बहुत से तीमारदार बाहर से सामान लाये तब जाकर उनके मरीज का प्लास्टर हो सका। रुई पट्टी प्लास्टर पाउडर सब बाहर से मगाना पड़ रहा है। इसके साथ ही आपरेशन कक्ष के बाहर भी तीमारदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहां वार्ता की गयी तो तीमारदारों ने बताया कि जिला अस्पताल में कोई भी सामान उपलब्ध नहीं है। आपरेशन कराने के लिए सब सामान बाहर से मंगाना पड़ रहा है। बाहर से सामान मगाने के लिए डाक्टर द्वारा सामान की पर्ची लिखकर भी दी जा रही थी। बहुत से मरीजों के परिजन सामान लेकर आये तब उनका आपरेशन प्रारम्भ हुआ।
इनसेट-
मण्डलीय अस्पताल में सभी सामान उपलब्ध-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
आजमगढ़। जिला मण्डलीय अस्पताल में सामान की उपलब्धता के बारे में जब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि अस्पताल में सभी सामान उपलब्ध है। यदि कोई इसकी शिकायत करता है तो गलत है। किसी को भी आरोप लगाने से रोका नहीं जा सकता लेकिन जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है।