आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा की बैठक रोडवेज के पास हुई। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य चौरसिया महासभा को एकजुट करना और उनके दुखों सुखों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।
श्री चौरसिया ने बताया कि सारे समाज के लोग एकजुट हैं तो हम पीछे कैसे। चौरसिया समाज का विकास तभी हो सकता है जब चौरसिया समाज भी एकजुट होकर एक बैनर तले अपने समाज की लड़ाई लड़ने को तत्पर होगा। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि चौरसिया के नेतृत्व में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा ने ली है। हमारा समाज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के साथ-साथ पूरे भारत में चौरसिया समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान रोडवेज चौकी प्रभारी मधुसूदन चौरसिया का अंग वस्त्र से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक हरीश चंद्र चौरसिया, प्रदेश महासचिव हेमंत चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, प्रदेश युवा सभा उपाध्यक्ष बृजेश चौरसिया, कृष्ण कुमार चौरसिया, प्रेम नारायण चौरसिया, जगपाल चौरसिया, सुशील चौरसिया, आलोक चौरसिया, विजय चौरसिया, दीपक चौरसिया, अभिमन्यु चौरसिया, गुलशन चौरसिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनीत चौरसिया तथा संचालन प्रदेश सह प्रभारी डॉ.अरुण चौरसिया ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार