संसद और विधान सभा में महिलाओं को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय महिला फेडरेशन का 22वां जिला सम्मेलन एवं स्त्री श्रम शक्ति की भूमिका विषय पर गोष्ठी डॉ.इंदू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। संचालन जितेंद्र हरि पांडेय ने किया। पर्यवेक्षक मंजू शास्त्री एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। झंडा गीत के बाद देश की प्रथम शिक्षक सावित्री बाई फुले और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के बच्चे रिया कुमार, अर्चना यादव, राज यादव ने शिक्षक विक्रम मौर्य के निर्देशन में कठिन योगा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ गीत पर नृत्य किया। सूरज पाल ने डफली पर गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि मंजू शास्त्री ने कहा कि महिलाओं के साथ जो अन्याय, शोषण और गैर बराबरी है उसके, महिला हिंसा के विरुद्ध भारतीय महिला फेडरेशन कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण को अमलीजामा पहनाया जाय।
प्रोफेसर डॉ.इंदू श्रीवास्तव ने मजदूर दिवस और महिला श्रम पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि यहां बैठी हर महिला कोई न कोई कार्य कर रही हैं। जो महिलाएं मजदूरी या घर में कार्य कर रही हैं उनके समक्ष बहुत परेशानियां हैं। जिस दिन दुनियां की आधी आबादी का हिसाब होगा उस दिन दुनियां की सबसे बड़ी चोरी पकड़ी जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि आप खुद के हक और अधिकार के लिए जागरूक और संगठित होकर कार्य करें तभी स्त्री मुक्ति का नारा फलीभूत हो पाएगा। सम्मेलन को डॉ.संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
सांगठनिक चुनाव में नौ सदस्यों की जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें उर्मिला, प्रेमशीला, सत्यभामा, प्रमिला, सूचीबाला, रीना, रेखा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *