शिक्षा के मंदिर को न बनायें राजनीति का अड्डा: राकेश कुमार

शेयर करे

स्ंाजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर राकेश कुमार जांच करने पहुंचे। जांच के नाम पर विद्यालय परिसर में अफरातफरी की स्थिति रही।
सोमवार को लगभग दर्जनभर अभिभावकों ने विद्यालय में एक अध्यापक के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था जिसको देखते हुए मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी जांच करने पहुंच गए। जांच में उन्होंने अध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अड्डा न बनाएं। यदि राजनीति अड्डा बनाना हो तो यहां से खुद ट्रांसफर करा कर चले जाएं। किसी को भी शिक्षा के मंदिर में राजनीति नहीं करने दिया जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी रजिस्टर का बारीकी से जांच किया और दोनों अध्यापकों के बीच चल रही तनातनी को खत्म करने के लिए एक बंद कमरे में बारी बारी से पूछताछ किया। उन्होंने कड़ी हिदायत दिया कि सभी लोग अपने अंदर सुधार लाएं। उन्होंने ग्राम प्रधान पति महमूदुल हसन की उपस्थिति में प्रभारी प्रधानाध्यापक शारदा यादव को वित्तीय व अभिलेखीय चार्ज दिलवाया। इस अवसर पर मधुकर पाठक, संजय कुमार, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *