एसपी की जनसुनवाई में आये 52 प्रार्थना पत्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद को अपराध मुक्त करने की दिशा में ठोस पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जहां पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल रहे हैं, गलतियां मिलने पर उन्हें लाइन हाजिर तक कर रहे हैं वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अपने कार्यालय में रोज जनसुनवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल द्वारा जन सुनवाई की गयी। जनसुनवाई में कुल 52 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *