खाद्य पदार्थों की नियमित करें गुणवत्तापूर्ण जांच: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि खाद्य एवं पेय पदार्थों से जुड़ी दुकानों की सैम्पलिंग में निष्पक्षता बरतें तथा सरकारी कैंटिन, अस्पताल की कैंटिन, विद्यालयों में स्थापित कैंटिन (एमडीएम) में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें। साथ ही जहां पर अधिक से अधिक आम लोगों के खान-पान की दुकानें हों, उनका भी प्राथमिकता के आधार पर जांच करायें। उन्होने कहा कि मौके पर स्वयं जाकर जांच करें, अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि फुड डिलिवरी रेस्टोरेंट के गुणवत्ता की भी जांच करें, ताकि रेस्टोरेंट मालिक द्वारा खाद्य पदार्थों में बासी एवं गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थ की सप्लाई न किया जा सके। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि वे अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर एवं दवाइयों की भी नियमित जांच करें तथा अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित निरीक्षण, छापे एवं सैम्पलिंग की प्रगति में वृद्धि करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अभिहित अधिकारी डॉ.दीनानाथ यादव, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *