स्वास्थ्य केन्द्र की दुर्व्यवस्था से नागरिक परेशान

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दुर्व्यव्स्था थमने का नाम नही ले रही है। बैक्सीन के लिए लोग इंतजार करते रहे जबकि ड्यूटी से महिला कर्मी नदारद रही। कुछ लोगो को जहा तैनात कर्मी ने बैक्सीन लगाइ वही काफी देर बाद प्रसव केन्द्र मे तैनात एन एम ने लोगो को बैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यव्स्था से लोगो मंे रोष है।
स्वास्थ्य केंद्र पर बैक्सीन लगाने का क्रम चल रहा है। शुक्रवार को केन्द्र पर बैठक के चलते लोगो को वापस लौटना पडा था।रविवार को केन्द्र खुला तो दोपहर तक ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी ही नही पहुच सकी थी। बैक्सीन लेकर आये कक्ष मे मौजूद कर्मी ने कुछ लोगो को बैक्सीनेशन की इसके बाद वह किसी कार्य से कक्ष से बाहर चला गया तो लोगो को खडा देख डाटाफीड कर रहे कर्मचारी द्वारा प्रसव केंद्र मे तैनात एन एम के द्वारा बुलाकर लोगो को बैक्सीन लगवाई ।मामले मे जब प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीष तिवारी से बताया गया तो बताया कि कही गयी होगी आ जायेगी।जबकि बैक्सीन के लिए आये लोगो को इंतजार करना पडा।नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की मनमानी की व्यवस्था काफी दिनो से है लेकिन व्यवस्था मे सुधार नही हो रहा।शासन के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा यहा हवा मे नजर आ रहा है। पुरुषकर्मी द्वारा बैक्सीनेशन करने के मामले मे चिकित्साधिकारी ने इंकार किया और कहा सभी कर्मी तैनात है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *