निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में ईओ ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। इस दौरान कुल पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन पकड़ी गयी।
नगर पंचायत निजामाबाद में अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी की गई। जिससे नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जगह-जगह छापेमारी में ईओ प्रहलाद पांडेय द्वारा कुल 5 किलो पॉलिथीन पकड़ी गयी। इस छापेमारी में उनके साथ निजामाबाद थाने की पुलिस टीम भी मौजूद थी। अधिकारियों की टीम ने बाजार के कई बड़े व्यापारियों के यहां प्रयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक को प्लास्टिक की थैली, थर्माकोल के प्लेटों को पकड़ा और उन्हें हिदायत दी गई कि आज के बाद सिंगल यूज़ प्लास्टिक कस्बा निजामाबाद में नहीं होना चाहिए। पकड़े गए व्यापारियों से 5 हजार का जुर्माना वसूला गया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र