संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुज़ुर्ग गांव में अज्ञात चोरों ने ताला चटका कर एक ही रात में तीन घरों में चोरी की।
उक्त गांव निवासी रामू चौहान, राम लखन पुत्र रम्पत मुम्बई में रहते हैं वहीं तीसरा भाई दहनू पुत्र रम्पत लुधियान में रह कर नौकरी करते हैं। अभी एक माह पूर्व ही ये लोग बाहर गए हैं। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने तीनों परिवार के मुख्य दरवाज़ा का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। कमरे का दरवाजा का भी ताला तोड़ कर उसमे रखे बड़े बक्से से बर्तन, टंकी, फूल का सेट, कपड़ा व दाल, चावल, गेहूं सहित अन्य सामान उठा ले गये। बन्द घर का फायदा उठा कर बारी बारी तीनो घरों में हाथ साफ कर दिए। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को हुई तो अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना उनके पट्टीदार मगनू चौहान को दी। मौके पर पहुंचे मगनू ने इसकी जानकारी बाहर रह रहे लोगों को बताई। उसके बाद डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गयी। इस संबंध में रामू चौहान से सम्पर्क किया गया तो बताया कि शादी का सारा सामान रखा था जो चोर उठा ले गए।
रिपोर्ट-राहुल यादव