आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने सोमवार को डीएवी इन्टर कालेज के सभागार में एक कार्यक्रम का अयोजन कर छात्रों में साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, मास्क, तेल, हाइजेनिक किट आदि का वितरण किया।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार के नेतृत्व में कालेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने रसोइयों को किट वितरित किया। कार्यक्रम में समस्त रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारिणी के सदस्य ध्रुवमित्र शास्त्री, डॉ.रविन्द्र नाथ राय, कल्पनाथ सिंह (कोषाध्यक्ष) सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, शिक्षक जय प्रकाश, रामनरायन वर्मा, सुरेश कुमार, नवेन्दु त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, आलोक सिंह, रविशंकर लाल, सतीशचन्द श्रीवास्तव, सतीश सिंह, संजय शर्मा, सुबाष गोड़, इंद्रेश मौर्य, संजीव पाण्डेय, पिन्टू गुप्ता, जितेन्द्र वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव