आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की प्रेरणा से पुलिस लाइन्स सभागार में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों के परिजनों के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया।
मेडिकल कैम्प की अध्यक्षता डा. अनूप सिंह व सचिव डा. सी.के. त्यागी द्वारा किया गया जिसमें ईएनटी, नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, दन्त रोग व सामान्य रोगों के डॉक्टर मौजूद रहे, कुल- 117 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवारजनों ने नेत्र व डाईबेटिज तथा बीपी निःशुल्क परीक्षण कराया तथा उनको निःशुल्क परामर्श भी दिया गया। इस मौके पर डॉक्टर एहतेशाम ने चेकअप के बाद बताया कि पेट की दिक्कत ज्यादा है, उन्होंने कहा समय से सो कर न उठना या न सोना पेट दर्द की बड़ी वजह है। पानी साफ़ न पीना एक बड़ी वजह है, जिसके वजह से पेट दर्द अक्सर होता है। उन्होंने कहा बदलते मौसम में बुखार, जुखाम, कमर दर्द की परेशानी होती है। उक्त शिविर में डा. शरद मिश्रा, डा. एकराम, डा. अकमित चढ्ढा, डा. सुभाष सिंह, डा. अंकित राज, डा. पंकज जायसवाल व अन्य आईएमए के कर्मचारीगण मौजूद रहें। मेडिकल कैम्प में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव