कड़ी सुरक्षा के बीच निकली सनातन कलश शोभा यात्रा

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सनातन कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ धार्मिक एकता का संदेश देना था। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और धर्म प्रेमी शामिल हुए। यात्रा स्थानीय सम्मय माता मंदिर से प्रारंभ हुई और नरोत्तमपुर व महराजगंज नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से होते हुए भैरवधाम पर पहुंची।
यात्रा में श्रद्धालु सुंदर कलशों में जल लेकर चल रहे थे, जिसे वे विशेष रूप से पूजन और हवन के लिए मंदिरों में अर्पित करेंगे। भक्तों ने जयकारे और धार्मिक नारे लगाकर यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख स्थलों पर रंग-बिरंगे ध्वज और धार्मिक प्रतीक लहराते दिखे। सनातन शोभा यात्रा में घोड़े-हाथी, पैदल, वाहन व बाजेगाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा के मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्थानीय कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सनातन धर्म की महान परंपराओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में क्षेत्र के लोग उत्साह के साथ भागीदार बने और धर्मिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *