सामूहिक प्रयास ही सफलता का सूत्र: सुरेंद्र सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी लालगंज में संगठन पर्व 2024 के तहत संगठनात्मक चुनाव की एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, गुणवत्तापूर्ण दायित्वों के साथ जिम्मेदारी और ईमानदारी से किए गए सामूहिक प्रयास से कोई कार्य कभी असफल नहीं होता। उन्होंने संगठन निर्माण में समर्पित और समय देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को हर परिस्थिति में सक्षम बनाना जरूरी है, ताकि वह हर चुनौती और संघर्ष में सफलता प्राप्त कर सके।
जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत की है जिसका परिणाम रहा कि हमारे जिले ने एक लाख तिरासी हजार सदस्य बनाए हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि आगामी 14 नवंबर को सभी 22 मंडलों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा और बूथ समिति गठन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, जिला प्रभारी मुराहू राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, सह चुनाव अधिकारी हनुमंत सिंह, चंद्रजीत तिवारी, रमाकांत मिश्रा, राम नयन सिंह, सुनील सिंह, दिलीप बघेल, अजय यादव, शैलेंद्र नाथ यादव, नीरज तिवारी, ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, अनुराग सिंह सन्नी, मनीष सिंह, मयंक श्रीवास्तव, सौरभ कनौजिया, मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी, विक्रांत सिंह, आशुतोष राय, आशुतोष चौबे, सुनील पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *