ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घिनहापुर प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार की दोपहर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल आ रहे अधेड़ को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अमीन 48 वर्ष पुत्र इलियास मूल रूप से गाजीपुर जिले के थाना क्षेत्र खानपुर के बेलहरी गांव का रहने वाला था। मृतक मानसिक अवसाद ग्रस्त होने के कारण लम्बे समय से दवा चल रही थी। वर्तमान में वह अपनी बहन रुखसाना पत्नी अलीहसन निवासी कम्हरिया थाना तरवां में रहकर अपने बहनोई के साथ व्यवसाय करता था। रविवार की सुबह बिना किसी को बताए वह घर से निकल गया था। बहनोई अलीहसन ने काफी तलाश की परन्तु अमीन नहीं मिला। सूचना पर बहन और बहनोइ रोते बिलखते घटना स्थल पर पंहुचे और शव के साथ मर्चरी हाउस चले गए। मृतक की पत्नी अजमेरुन अपने तीन बेटियों के साथ अपने मायके जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर में रहती है। थाना प्रभारी बंसत लाल ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *