विशाल भारत संस्थान ने जरूरतमंदों को वितरित किया वस्त्र और खाद्यान्न

शेयर करे

दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विशाल भारत संस्थान के अनाज बैंक की ओर से नंदाव स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मार्टीनगंज रामानुज शुक्ल ने जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र, खाद्यान्न और तेल आदि का वितरण किया। बैंक के जिला चेयरमैन हिसामुद्दीन ने बताया कि संस्थान द्वारा जिले भर में यह अभियान चलाया जाएगा। इससे हर जरूरतमंद को जरूरी सामान उपलब्ध हो सकेगा। वाइस चेयरमैन दिनेश सरोज ने सभी का स्वागत किया गया और हर जरूरत पर साथ देने का वादा किया। इस दौरान सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सीडीपीओ मुहम्मदपुर सुजीत अग्रवाल, लेखपाल दिनेश सरोज, ग्राम सचिव आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पृथ्वीराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *