ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास कैफियत ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक सुबह से ही घूम रहा था। जैसे ही कैफियात ट्रेन आयी युवक उसके अचानक छलांग लगा दी। जिससे युवक का शरीर क्षत-विक्षत होकर धड़ दो भागो में कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फरिहा चौकी पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। आउटर सिग्नल के अन्दर होने के कारण पुलिस ने जीआरपी को सूचना दिया। पुलिस और जीआरपी ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। आधार कार्ड के अनुसार अमरसिंह 36 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी महुवारे थाना तहबरपुर बताया गया। मृत युवक 5 भाईयों में तीसरे नम्बर पर था। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *