सर्पदंश से सफाई कर्मचारी की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीन नंदना गांव निवासी सफाई कर्मचारी जितेन्द्र मौर्य की सर्प दंश से मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन नंदना गांव निवासी सफाई कर्मचारी जीतेंद्र मौर्य पुत्र राजबहादुर मौर्य उम्र 46 वर्ष जो शुक्रवार 19 तारीख को घर के करीब ही अपने धान के खेत में खाद डाल रहा था कि इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों द्वारा उसे लेकर अंबेडकरनगर बसखारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान हालत ठीक होने पर उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। घर आने पर पुनः हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने डॉक्टर से संपर्क कर पुनः उसे उसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान हालत और बिगड़ने लगी तत्पश्चात डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दिनांक 21 दिन रविवार को ही सफाई कर्मचारी जीतेंद्र मौर्य की मृत हो गई। मृतक 2009 से अतरौलिया विकासखंड के गनपत पुर ग्राम सभा में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। मृतक की पत्नी सुमन लता का रो रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक के पास 3 बच्चे भी है जिसमें अमित 22 वर्ष, आकांक्षा 18 वर्ष, अमन 14 वर्ष है। मृतक के पिता राज बहादुर मौर्य पोस्टमैन से सेवानिवृत्त है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *