श्याम जन्म लिहले भादो के महीनवा में …….

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्याम जन्म लिहले भादो के महीनवा में …….उक्त सोहर गीत मुबारकपुर थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलाकारों एवं महिला कांस्टेबल द्वारा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। थाना परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था और विधि विधान से पूजा की बेदी और पालकी बनाई गई थी। रंग-बिरंगे चावलों सहित तरह-तरह के कलर से रंगोलियां बनाने के साथ ही झालरों से पूजा पांडाल व थाना को सजाया गया था।
नए-नए परिधान धारण कर बांसुरी वादक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह, थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह, राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा कटेश्वर तिवारी के मंत्रों के उच्चारण से कन्हैया, श्यामल, नटखट को अपने पूजा पर आवाहन किया। जैसे ही रात्रि 12 बजे जन्म हुआ। श्री कृष्ण के जय घोष से पूरा थाना भक्ति मय हो गया। मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हाजी मुक्तिदीर उर्फ पल्लू, रिजवान अहमद, गुड्डू भाई, योगेंद्र मौर्य, दीपक यादव, सुधीर, साहनी असफाक, अवधेश कुशवाहा, दिग्विजय पाल, रविंद्र सिंह, विनोद, विघ्न आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *