समाज के सभी वर्गों के हित में काम करती है भाजपा: विजय बहादुर

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने महराजगंज कस्बे में वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के निजी कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और पार्टी के विकासात्मक कार्यों के बारे में जानकारी दी।
श्री पाठक ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करती है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों से पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि कैसे भाजपा ने पिछले वर्षों में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनकर वे न केवल अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पार्टी का आधार मजबूत होगा और अधिक से अधिक लोग भाजपा के सिद्धांतों को समझेंगे। बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह, हरीश पाठक, सच्चा सिंह, विनोद उपाध्याय, विवेक सिंह, भूपेश मिश्र, गुलाब सिंह, हरिकेश मिश्र, दीनानाथ मिश्र व उमेश पाण्डेय सहित कई नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *