फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ के निर्देश पर स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों के 19 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी, मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित इनामिया वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर शशिचन्द चौधरी एसएसआई गंगा राम विन्द के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित इनामियो वारंटियों के खिलाफ चलाये गए अभियान में थाना क्षेत्र व चौकी क्षेत्र से कुल 19 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों की लिखा पढ़ी मेडिकल परीक्षण के बाद जिला न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली प्रथम टीम में प्रमुख रूप से शशिचन्द चौधरी, सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाण्डे, प्रियंका तिवारी, अभिषेक, सीनियर सब इंस्पेक्टर गंगाराम विन्द, ओमप्रकाश गौतम, सरोज, आलोक सिंह, आशीष कुमार, मुरलीधर पटेल, आकंक्षा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय