फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा वृद्ध अचानक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। रामधारी 65 वर्ष पुत्र जोखू निवासी बीबीपुर थाना गंभीरपुर शनिवार की सुबह आम तोड़ने के लिए बनगांव आए हुए थे। आम तोड़ते वक्त आम के पेड़ से नीचे गिर गए जिससे गंभीर चोटे लगी। आनन-फानन में लोग उनके घर बीबीपुर छोड़े। कुछ घंटे के बाद घर पर ही रामधारी की मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। रोजीरोटी के लिए लड़के मुंबई में रहते हैं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव