देश का हर वर्ग सरकार के दमनकारी नीति का शिकारः शिवपाल

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के क्रम में रविवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। चौको खुर्द में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि आज हर वर्ग के लोग सरकार की दमनकारी नीतियोें के शिकार हैं। एक तरफ जहां परीक्षा से पहले पेपर लीक करवाये जा रहे हैं, तो दूसरी ओर अग्निवीर योजना उन्हें निराश कर रही है। किसानों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है।
कहा कि सपा सरकार में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास के तमाम कार्य कराए। आज भी सबको भरोसा दिलाता हूं कि आगे भी आप सबके सुख-दुख में साथ रहूंगा। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जनता से सहयोग और आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि सगड़ी के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा तथा जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनूंगा।
इस अवसर पर आदित्य यादव, विधायक डा. हृदय नारायण पटेल, अभय नारायण पटेल, जयराम पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *