फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प यात्रा वैन बुधवार को फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भोरमऊ पहुंची। जिसका उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभ्यार्थियों खासकर वंचित व असंतृप्त लोगांे तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना है।
इसी क्रम में भारत संकल्प यात्रा के नामित अधिकारी रविन्द्र यादव व खंड विकास अधिकारी फूलपुर विमला चौधरी की अध्यक्षता में ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोरमऊ में समस्त ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा चौपाल का आयेजन किया गया। जिसमें ग्रामीणो की उपस्थिति में सर्व प्रथम खण्ड विकास अधिकारी विमला चौधरी ने विकासित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी ने बताया कि जन सामान्य को जागरुक कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रत्येक ग्रामीण को जानकारी हो और राष्ट्र के विकास के लिए सभी सहयोग करें। सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे स्वच्छता, सुविधाएं, आवस्यक वित्त पोषण सेवाएं, एल पी जी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, गुणवकता पूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं से लाभ्यार्थियों को संतृप्ति करण करना। इसी क्रम में गांव के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं की जानकारी हो और गरीब से लेकर आम आदमी योजना का लाभ ले और भारत विकसित राष्ट्र बने संकल्प यात्रा चौपाल में एडीओ समाज कल्याण ने पेंशन सम्बन्धी जानकारी दी। वही एडियो कृषि ने उर्वरक बीज कृषि सम्बन्धी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी एडीओ पंचायत द्वारा स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया। इस चौपाल में स्वास्थ शिक्षा चिकित्सा खाद्य, पंचायत, कृषि सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष अपने अपने विभागों से संचालित सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। वी बी एस बाई वैन द्वारा भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर प्रधान मो शाबीर, एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव सहकारिता राजेन्द्र प्रसाद पंचायत असविंद यादव, कृषि चंद्रकेश, पशु चिकित्सा धर्मेंद्र यादव, ब्लाक मिशन मैनेजर शरीन फातिमा, आपूर्त्ति अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक चंद्रभान यादव, आशा आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, पंचायत मित्र साहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय