आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक अक्टूबर को होने वाली पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली में प्रतिभाग करने के लिए आजमगढ़ से हजारों की संख्या में कर्मचारी ट्रेन- बसों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन के लिए शंखदान रैली में सम्मिलित होने के लिए जनपद से हजारों की संख्या में कर्मचारी रवाना हुए। कर्मचारियों के साथ महिला कर्मचारियों ने भी रवानगी की। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से शाहगंज रेलवे स्टेशन तक जगह-जगह स्टेशन से कर्मचारी ट्रेन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष जिला संयोजक अटेवा के सुभाष चंद्र यादव की अगुवाई में दिल्ली पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठायेगें। सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सीपी यादव के अगुवाई में 4000 कर्मचारियों के साथ दिल्ली पहुंचकर अपना हक मांगेंगे। पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है उसे हम लेकर रहेंगे इसके लिए जो भी लड़ाई लड़ना पड़ेगा हम अपने साथियों के साथ जनपद के सम्मानित लोगों के साथ पुरानी पेंशन बहाल कराके रहेंगे। हमारा यह एक ही नारा है चाहे जो मजबूरी हो पुरानी पेंशन हमें मिलना चाहिए पूरे भारत के कर्मचारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अगुवाई में शंखनाद रैली में भाग लेगें। इस मौके पर कन्हैया लाल विश्वकर्मा, नवल किशोर, सीपी यादव, ओंकारनाथ, गुलाब चौरसिया, जिलाजीत राय, संजय कुमार सोनकर उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
इनसेट-
शैलेश राय के नेतृत्व में दिल्ली रवाना होगें सैकड़ोें शिक्षक कर्मचारी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तिय मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी शनिवार को भंवरनाथ से दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना होगें। यह जानकारी जिलाध्यक्ष बालकेश दूबे एवं जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी ने दी। शिक्षक नेताओं ने अपील किया कि सभी शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के आन्दोलन में खड़े हो जाय जिससे कि सरकार का झुकाया जा सके। सभी लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि अन्यथा की स्थिति में हम सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार