आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संत सेवा संगठन द्वारा एक समारोह में एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को अंग वस्त्रम और सम्मान पत्र भेंट कर उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
नगर के करतालपुर स्थित श्रीराम जानकी शिव दुर्गा मंदिर में हुए कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने श्री मिश्र का सम्मान करते हुए कहा कि एक कर्मयोगी की तरह कुशलता पूर्वक अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुये इन्होंने विशिष्ट स्थान बनाया है। श्री महाराज ने इनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। अपने सम्मान से अभिभूत एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने आयोजक मण्डल के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सरकारी अधिकारी, कर्मचारी अपने जिम्मेदारी को सम्यक ढंग से पूरा कर राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने श्री मिश्र को मानवता वादी व्यक्तित्व का धनी और जनप्रिय बताया। इस मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, डॉ.पारिजात बरनवाल, शर्मानन्द पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, सौरभ उपाध्याय, मनोज त्रिपाठी, सुधीर जी महाराज, महंत संजय दास, रणधीर सिंह, राजेश रंजन, उमाशंकर सिंह, राजेश पाण्डेय, कविता चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं। संचालन शम्भूदास जी महाराज ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार