बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड कोयलसा के मोलनापुर नत्थनपट्टी गांव निवासी बौद्ध धर्म प्रचारक समाजसेवी दिवाकर मौर्या ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर अपनी पैतृक संपत्ति को बुद्ध आनन्द विहार के नाम से दान कर दिया। साथ ही बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध आनंद विहार का शिलान्यास भी किया।
बौद्ध धर्म प्रचारक नवमी मौर्य ने बताया कि हम चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज हैं। अशोक सम्राट के आदर्शों पर चलने वाला हमारा वंश बौद्ध धर्म के प्रचार का हम सभी ने संकल्प लिया है कि जन-जन को बौद्ध धर्म से जोड़कर स्वच्छ समाज का निर्माण करेंगे। बौद्ध धर्म प्रचारक दिवाकर मौर्य ने कहा कि बौद्ध धर्म एक ऐसा धर्म है जो समाज को जोड़ने का काम करता है। इस धर्म ने जाति पात की खाई को पाटने व ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने का काम किया है। समतामूलक समाज का निर्माण बौद्ध धर्म ने ही किया है। हम बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पैतृक संपत्ति में ही बुद्ध जी की मूर्ति का शिलान्यास करेंगे और भव्य बुद्ध आनंद विहार की स्थापना करेंगे। यहां पर सामाजिक सरोकार संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। यहां पर छात्रों को निशुल्क शिक्षा भी दी जाएगी और पुस्तकालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर विजय बहादुर यादव, रामधनी मौयर्, सनी यादव, पाल यादव, यशवंत, गणेश, श्यामबली, दिनेश मौर्या, हरेंद्र मौर्य, प्रिंस मौर्य, अशोक मौर्य, पिंटू, सुभावती, शीला, पूजा, परमिला, संगीता, आरती, पूजा, सपना, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह