रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबा सिद्वनाथ मंदिर डीहा प्रांगण में कोतवाल भैरव भी बिराजेंगे। तीन मार्च को प्रतिमा भ्रमण, पूजन के साथ ही चार मार्च को लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आचार्य पं.देवी प्रसाद दूबे ने बताया कि डीहा स्थित बाबा सिद्वनाथ मंदिर लोगो के लिए आस्था का प्रतीक है। मंदिर के बगल मंे ही बाबा काल भैरव का मंदिर निर्माण पूरा होने के साथ पूजन चल रहा है। तीन मार्च को प्रतिमा भ्रमण के साथ ही चार मार्च को प्रसाद वितरण होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा