आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेकेंड इंडो-लंका एजुकेशन समिट एण्ड अवार्ड-2022 के तत्वाधान में माइन्ड मिंगल एण्ड सनफो द्वारा आयोजित जीडी ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गयी। प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पाण्डेय को कोलंबो में भारत-श्रीलंका शिक्षा शिखर सम्मेलन तथा पुरस्कार समारोह-2023 के दौरान प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा श्रेष्ठता पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया।
जीडी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या को यह पुरस्कार वीएमआई सीएच कोलबों में प्रधानमंत्री श्रीलंका दिनेश गुनावादेना, शिक्षा मंत्री श्रीलंका अरविंद कुमार, प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीलंका कनक हेराय, कैबिनेट न्याय मंत्री श्रीलंका डा.विजयदास राजपक्षे और अध्यक्ष भारत-श्रीलंका फोरम किशोर डी रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच शैक्षिक प्रथाओं के आदान-प्रदान की एक मजबूत प्रणाली स्थापित करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर काम करना है। इस पुरस्कार के लिए विभिन्न मापदंडों के आधार पर सम्पूर्ण भारत के 500 शैक्षिक संस्थानो में से 36 स्कूलों को चयनित किया गया जिसमे से जीडी ग्लोबल एक था जिसको शिक्षा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इंडो-श्रीलंका फोरम के अध्यक्ष किशोर डी रेड्डी ने बताया कि अतीव हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जनपद का यह विद्यालय आज विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में शुमार है। यह विद्यालय न केवल अपने शैक्षिक गुणवत्ता अपितु अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करता है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार बच्चों की विभिन्न गतिविधियों में संलिप्तता का परिणाम है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार