केंद्रीय कार्यालय पर गणतंत्र दिवस का किया गया आयोजन
वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार संघ के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव प्रेमशीला ने एक वर्ष के एल्सा नामक बच्चे से ध्वजारोहण कराया। जिसमे संगठन के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण कि उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।
बच्चे ने किया झंडारोहण
सचिव प्रेमशीला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। भारतीय संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह व 18 दिन का समय लगा जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पुरे देश में लागू किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वक्ताओं ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।