रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को बिटामिन ए की खुराक पिला कर योजना का शुभारम्भ किया।
स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कैंप में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आईएम तिवारी ने बच्चों को बिटामिन ए की खुराक पिलाई। इस दौरान डा.आईएम तिवारी ने इससे फायदे और कमियो से होने वाली परेशानियों को बताया ही साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी शासन की इस योजना के क्रियान्वयन के बाबत जानकारी दी। हालांकि ठंढ और प्रचार प्रसार के अभाव मे उपस्थिति संख्या कम ही रही। इस दौरान स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा