लापता महिला का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दशमड़ा में दो दिन से लापता 55 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार सुबह गांव के पीछे स्थित एक कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दशमड़ा गांव निवासी संगीता यादव पत्नी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है।
संगीता यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजनों ने 27 अगस्त को थाना बरदह में उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गांव निवासी चंदनी और बिंदर सहित कुछ ग्रामीण महिला की तलाश करते हुए गांव के पीछे कुएं के पास पहुंचे। इसी दौरान उन्हें कुएं में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसकी पहचान लापता संगीता यादव के रूप में हुई। मृतका के परिवार में तीन बेटियां शर्मिला, परमिला व सोनी और एक 12 वर्षीय पुत्र अनमोल यादव हैं। मां का शव मिलने से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *